Sunday, May 19, 2024
Sunday, May 19, 2024
HomeShare marketStock Market Live: आखिरी दिन भी उछला बाजार, सेंसेक्स 292 अंक चढ़ा,...

Stock Market Live: आखिरी दिन भी उछला बाजार, सेंसेक्स 292 अंक चढ़ा, निफ्टी 16000 के पार

- Advertisement -

Stock Market Live

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। शुक्रवार को हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन है। इस आखिरी दिन के सुबह के समय में भारतीय शेयर बाजार में वैश्विक बाजार से आए अच्छे संकेतों की वजह से बढ़त पर खुला है। कारोबार में अधिकांश इंडेक्स में तेजी बनी हुई है,जिसकी वजह से दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी उछाल पर बने हुए हैं और यह उछाल लगातार छठवें दिन बरकारर रही है। BSE का सेंसेक्स 292 अंक बढ़त के साथ 55,974 पर खुला है। इसी तरह NSE का निफ्टी 88 अंक बढ़कर 16693 पर खुला है।

टॉप गेनर्स वाली कंपनियां

सुबह के कारोबार में हर तरफ खरीदारी का माहौल है। बैंक, फाइनेंशियल और आटो इंडेक्स में आधे फीसदी से ज्यादा की बढ़त दिखाई दे रही है। इसके अलावा मेटल और रियल्टी इंडेक्स भी आधे फीसदी से अधिक मजबूत हुई है। फार्मा और एफएमसीजी इंडेक्स भी हरे निशान पर हैं,लेकिन आईटी इंडेक्स में गिरावट देखी जा रही है। टॉप गेनर्स में KOTAKBANK, RELIANCE, ICICIBANK, SBIN, BAJAJFINSV, MARUTI और TITAN इत्यादि कंपनियां शामिल हैं।

26 शेयर हरे निशान पर

सुबह के कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयर में से 26 शेयर हरे निशान पर हैं,जबकि 4 शेयर गिरावट पर हैं। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई पर 2548 शेयरों पर कारोबार हो रहा है। इसमें 1811 शेयरों में खरीदारी है, जबकि 603 शेयर्स में गिरावट बिकवाली हावी है।

एशियाई बाजारों में भी बढ़त

आज प्रमुख एशियाई बाजार भी बढ़त पर हैं। SGX Nifty में 0.22 फीसदी और निक्केई  में 0.24 फीसदी की तेजी आई है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.81 फीसदी और हैंगसेंग में 0.79 फीसदी की बढ़त है। ताइवान वेटेड में 0.07 फीसदी तेजी है,जबकि  कोस्पी में 0.45 फीसदी कमजूर हुए हैं। वहीं, शंघाई कंपोजिट 0.28 फीसदी के बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है।

अमेरिकी बाजार में तेजी

गुरूवार को अमेरिकी बाजार मजबूत होकर बंद हुए। नैसडेक 1.36 फीसदी की तेजी रही और यह 12,059.61 पर बंद हुआ। S&P में 1 फीसदी तेजी रही और यह 3,998.95 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं,  Dow Jones 162 अंकों की उछाल के साथ 32,036.90 पर बंद हुआ।

इसको भी पढ़ें: नीति आयोग ने जारी किया तीसरा इनोवेशन इंडेक्स, इस राज्य को मिला पहला स्थान

इसे पढ़ें: क्या आपकी सैलरी से भी कटता है टीडीएस, ऐसे ले सकते हैं वापस

Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR