Monday, September 16, 2024
Monday, September 16, 2024
HomeShare marketStock Market Update: सेंसेक्स 118 अंक लुढ़का, निफ्टी 15784 लेवल पर खुला,...

Stock Market Update: सेंसेक्स 118 अंक लुढ़का, निफ्टी 15784 लेवल पर खुला, IT इंडेक्स में बिकवाली

- Advertisement -

Stock Market Update

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। ग्लोबल बाजार के मिले-जुले संकेतों का असर शेयर बाजार में भी दिखाई दिया है। हफ्ते के  पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के सतह शुरू हुआ है। बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी नीचे कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले कारोबार की शुरुआत फ्लैट पर हुए, लेकिन कुछ समय में गिरावट आ गई। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 118.10 अंक या 0.22 फीसदी की गिरावट के साथ 53026.03 पर खुला है।  इसी तरह निफ्टी 32.80 अंक या 0.21 फीसदी नीचे जाकर 15784.80 लेवल पर खुला है।

आईटी इंडेक्स में अधिक गिरावट

सुबह के समय बाजार में मिक्स्ड ट्रेंड देखने को मिल रहा है। कारोबार में आईटी और मेटल इंडेक्स में बिकवाली बनी हुई है। मेटल इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी और आईटी इंडेक्स आधा फीसदी कमजोर हुए हैं,जबकि आटो इंडेक्स लाल निशान में है। इसके अलावा बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स के साथ फार्मा, रियल्टी और एफएमसीजी इंडेक्स हरे निशान पर बने हैं। बाजार में आज हैवीवेट शेयरों का मिक्सड रिएक्शन देखने को मिल रहा है।

सेंसेक्स के 18 शेयर लाल निशान पर

BSE का सेंसेक्स 30 शेयर में से 18 शेयर गिरावट पर हैं,जबकि 12 शेयर हरे निशान पर बने हुऐ हैं। आज के ट्रेडिंग 1708 शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है तो वहीं 754 शेयरों में बिकवाली का दौर है। 156 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है।

टॉप लूजर्स

कारोबार में जिन कंपनियों के शेयर में गिरावट आई है। उसमें TATASTEEL, M&M, TCS, WIPRO, TECHM, DRREDDY और HDFC शामिल हैं, जबकि जिनके शेयर बढ़त पर हैं, उनमें IndusInd Bank, Power Grid, Hindustan Uniliver, ICICI Bank और ITC शामि हैं।

एशियाई बाजारों में मिक्स्ड रिएक्शन

वहीं, आज के कारोबार में प्रमुख एशियाई बाजारों में मिक्स्ड रिएक्शन दिखाई दे रहा है। यहां SGX Nifty में 0.03 फीसदी की हल्की कमजोरी है। जबकि निक्केई 225 में 0.68 फीसदी और सट्रेट टाइम्स में 0.53 फीसदी तेजी आई है। इसके अलावा हैंगसेंग में 0.64 फीसदी गिरावट है, ताइवान वेटेड में 0.37 फीसदी और कोस्पी में 0.24 फीसदी कमजोर रहे हैं।  शंघाई कंपाजिट में 0.39 फीसदी गिरावट दिख रही है। उधर, शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में खरीदारी देखने को मिली थी।

इसको भी पढ़ें:

बैंकों में 100 करोड़ रुपये से अधिक फ्रॉड के मामलों में कमी, जानिए किस वर्ष हुआ सबसे ज्यादा फ्रॉड

इसे पढ़ें: नहीं रहे पद्म भूषण से सम्मानित देश के दिग्गज कारोबारी पालोनजी मिस्त्री, मुंबई में ली आखिरी सांस

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube
SHARE
Koo bird

MOST POPULAR