Thursday, September 19, 2024
Thursday, September 19, 2024
HomeShare marketबाजार में आई भारी गिरावट , सेंसेक्स 419 अंक गिरा, निफ्टी 119...

बाजार में आई भारी गिरावट , सेंसेक्स 419 अंक गिरा, निफ्टी 119 अंक टूटा

- Advertisement -

Stock Market Update

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। अमेरिका केंद्रीय बैंक यानी फेडरल रिजर्व बैंक द्वारा किये गए फैसले के अधिकांश वैश्विक शेयर बाजार में गिरावट आई है,जिसका साफ असर घरेलू शेयर बाजार में भी दिखाई पड़ा है। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार गिरावट पर खुला है। कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्सों में गिरावट आई है। BSE का सेंसेक्स 419 अंक नीचे जाकर 59,037 पर खुला है। वहीं, NSE का निफ्टी 119 अंक टूटकर 17600 के लेवल पर कारोबार की शुरुआत की है। सेंसेक्स 30 में से 25 शेयर लाल निशान पर हैं।

हर इंडेक्स में दिखी रही गिरावट

गुरुवार सुबह के कारोबार में हर इंडेक्स में गिरावट दर्ज हुई है। बैंक, फाइनेंशियल और आईटी इंडेक्स में पर दबाव बना हुआ है और यह 1 फीसदी कमजोर हुए हैं। ऑटो, फार्मा, मेटल और रियल्‍टी इंडेक्‍स भी लाल निशान में हैं। हालांकि इस  दौरान एफएमसीजी में हल्की बढ़त बनी हुई है। वहीं, बाजार के हैवीवेट शेयरों भी गिरावट पर हैं।

टॉप लूजर्स वाली कंपनियां

आज के टॉप लूजर्स में BAJAJFINSV, HDFC, HDFCBANK, WIPRO, ICICIBANK, HCLTECH, INFY व SBI शामिल हैं। वहीं, टॉप लूजर्स में Shree Cement, Adani Ports, Britannia, ITC, Eicher Motors, Maruti व Bajaj Finance हैं।

फेडरल रिजर्व ने बढ़ाई ब्याज दरें

बता दें कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक ने बुधवार को लगातार तीसरी बार ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है. अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने ब्याज दरों में 0.75% की बढ़ोतरी की है,जिसके बाद यह बढ़कर 3-3.2 फीसदी तक हो गया है।

अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद

बुधवार को अमेरिकी बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुए हैं।  Dow Jones में 522.45 अंक की गिरावट पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स में 1.71 फीसदी गिरावट रही और यह 3,789.93 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि Nasdaq 1.79 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,220.19 केलेवल पर बंद हुआ है। वहीं, आज प्रमुख एशियाई बाजार में भी गिरावट आई है।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: राकेश झुनझुनवाला के निधन पर पीएम मोदी समेत देश की प्रमुख हस्तियों ने किया याद, आज शाम पांच बजे मालाबार हिल होगा अंतिम संस्कार
Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR