Saturday, July 27, 2024
Saturday, July 27, 2024
HomeShare marketसेंसेक्स 537 अंक उछला, निफ्टी 17000 पार, Eicher Motors-ICICI Bank टॉप गेनर्स

सेंसेक्स 537 अंक उछला, निफ्टी 17000 पार, Eicher Motors-ICICI Bank टॉप गेनर्स

- Advertisement -

Stock Market Update

इंडिया न्युूज,नई दिल्ली। मिले जुले ग्‍लोबल संकेतों के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को घरेलू शेयर बाजार में उछाल आया है। ओपनिंग सेशन के दौरान बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स  और निफ्टी बढ़त पर कारोबार करते हुए दिखाई दे रहे हैं। BSE का सेंसेक्स  सुबह 09:25 बजे 537.41 अंक के उछाल के साथ 59,566.32 के स्तर पर आकर खुला। इसी तरह, NSE का 149.40 अंक यानी 0.85 फीसदी चढ़कर 17,773.80 अंक के स्तर पर कारोबार किया।   

हर तरफ खरीदारी

बाजार में आज चौतरफा खरीदारी है।  बैंक, फाइनेंशियल और आईटी इंडेक्सों मेंअच्‍छी तेजी देखी जा रही है और यह तीनों करीब 1 फीसदी तक मजबूत हुए हैं। मेटल, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्‍टी इंडेक्‍स भी बढ़त पर बने हुए हैं। वहीं, हैवीवेट शेयरों में भी आज सुबह खरीदारी का माहौल बना हुआ है।

निफ्टी के बढ़त वाले शेयर

निफ्टी पर एशियन पेंट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा 2.34 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेडिंग हो रही है। टेक महिंद्रा , BPCL, Eicher Motors, ICICI Bank के शेयर भी बढ़त पर बने हुए हैं। वहीं, कोल इंडिया, ONGC, SBI Life और हीरो मोटोकॉर्प के शेयर में गिरावट आई है।

सेंसेक्स के यह शेयर बढ़त पर  

बीएसई सेंसेक्स पर शेयरों के कारोबार पर नजर डालें तो इसमें एशियन पेंट्स, टेक महिंद्रा ,ICICI Bank, Bharti Airtel, Ultratech Cement, Mahindra & Mahindra, इन्फोसिस), विप्रो, HUL, IndusInd Bank, HDFC, TCS, Bajaj Finance, Bajaj Finserv, SBI, Axis Bank, Maruti, सन फार्मा, लार्सन एंड टुब्रो, नेस्ले इंडिया, पावरग्रिड, टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयर हरे निशान पर हैं। आज के कारोबार में सेंसेक्स के सभी 30 शेयर हरे निशान पर बने हुए हैं।

एशियाई बाजारों में मिक्‍स्‍ड ट्रेंड

आज प्रमुख एशियाई बाजारों में मिक्‍स्‍ड ट्रेंड देखने को मिल रहा है। SGX Nifty में 0.65 फीसदी तेजी है तो निक्‍केई 225 में भी 2 फीसदी की बढ़त है। स्‍ट्रेट टाइम्‍स में 0.86 फीसदी तेजी है तो हैंगसेंग में 0.51 फीसदी गिरावट है। वहीं,  ताइवान वेटेड में 0.53 फीसदी और कोस्‍पी में 0.58 फीसदी मजबूती है,  जबकि शंघाई कंपोजिट 0.15 फीसदी टूटकर ट्रेड कर रहा है।

अमेरिकी बाजार उछाल पर बंद

बुधवार को अमेरिकी बाजारों में तेजी रही। Dow Jones 435.98 अंक की तेजी पर बंद हुआ है। S&P 500 इंडेक्‍स 1.83 फीसदी तेजी रही और यह 3,979.87 के लेवल पर बंद हुआ है, वहीं, Nasdaq में 2.14 फीसदी बढ़त रही और यह 11,791.90 के लेवल पर बंद हुआ।

इसको भी पढ़ें:

इसे पढ़ें: बीएसई के प्रमुख पद से आशीष कुमार चौहान कार्यमुक्त, अब एनएसई की संभालेंगे कमान

Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR