Sunday, May 19, 2024
Sunday, May 19, 2024
HomeShare marketStock Market Update: बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 583 अंक उछला, निफ्टी...

Stock Market Update: बाजार में जबरदस्त उछाल, सेंसेक्स 583 अंक उछला, निफ्टी 16000 पार

- Advertisement -

Stock Market Update

मजूबत ग्लोबल संकेतों के चलते हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार तेजी के साथ अपनी शुरुआती है। इससे पहले कल बाजार शाम को गिरावट पर बंद हुआ था। आज बाजार के दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी तेजी पर हैं। सेंसेक्स 583 अंक की तेजी के साथ 55,350.35 के लेवल पर ट्रेड कर रहा है, जबकि निफ्टी 170 अंक बढ़कर 16511 के लेवल पर खुला है।

टॉप गेनर्स वाली कंपनियां

ओपनिंग सेशन में आईटी और मेटल इंडेक्स 1 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। इसके अलावा आटो, फाइनेंशियल, फार्मा, एफएमसीजी और रियल्टी समेत अन्य इंडेक्स भी बढ़त पर हैं। बाजार के हैवीवेट शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए हैं। आज के टॉप गेनर्स में TECHM, RELIANCE, INFY, HCLTECH, TCS, HINDUNILVR, TITAN और INDUSINDBK की कंपनियां शामिल हुई है।

सेंसेक्स के सारे शेयर हरे निशान पर

सुबह के समय सेंसेक्स के 30 शेयर में से 30 शेयर हरे निशान पर बने हुए हैं।  ट्रेडिंग सेशन में आज 2434 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1961 शेयरों तेजी है, जबकि 392 शेयर नीचे कारोबार कर रहे हैं।

प्रमुख एशियाई बाजार में भी उछले

एक तरफ जहां भारतीय शेयर बाजार में तेजी बनी हुई हैं तो दूसरी तरफ  प्रमुख एशियाई बाजारों में भी खरीदारी का माहौल है। SGX Nifty में 1.08 फीसदी की तेजी  पर है तो निक्केई 225 में 2.36 फीसदी मजबूती बनी हुई है। इसके अलावा स्ट्रेट टाइम्स में 1 फीसदी और हैंगसेंग में 1.78 फीसदी बढ़त देखी जा रही है। ताइवान वेटेड में 1.16 फीसदी और कोस्पी में 0.91 फीसदी तेज हैं। शंघाई कंपोजिट भी 0.45 फीसदी मजबूत हुआ है।

अमेरिकी बाजार उछाल पर बंद

मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी रही। Dow Jones 754.44 अंक या 2.43 फीसदी की बढ़त पर 31,827.05 पर बंद हुआ। S&P 2.76 फीसदी तेजी रही और यह 3,936.69 के लेवल पर बंद हुआ हैं। वहीं,  Nasdaq में 3.11 फीसदी बढ़त  पर 11,713.15 के लेवल पर बंद हुआ है।

इसको भी पढ़ें:  रोजमर्रा की 14 चीजों पर नहीं लगेगा जीएसटी : वित्त मंत्री

इसे पढ़ें: नहीं रहे पद्म भूषण से सम्मानित देश के दिग्गज कारोबारी पालोनजी मिस्त्री, मुंबई में ली आखिरी सांस

Connect With Us: Twitter | Facebook | Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR