Wednesday, October 23, 2024
Wednesday, October 23, 2024
HomeShare marketबाजार उछाल में, सेंसेक्स 132 अंक हुआ मजबूत, निफ्टी 17000 पार, BHARTIART...

बाजार उछाल में, सेंसेक्स 132 अंक हुआ मजबूत, निफ्टी 17000 पार, BHARTIART टॉप गेनर्स

- Advertisement -

Stock Market Update

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार केंद्रीय बैंक (आरबीआई) की मॉनेरटी पॉलिसी के नतीजों से पहले मजबूत नजर आ रहा है। शेयर बाजार बढ़त पर खुला है। कारोबार में दोनों इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बने हुए हैं। सुबह में BSE का सेंसेक्स  132 अंक की मजबूती के साथ 58,430.48 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, NSE का निफ्टी 33 अंक का उछाल लेते हुए 17415 के लेवल पर है।

बाजार में खरीदारी का माहौल

आज कारोबार में खरीदारी देखने को मिल रही है। बाजार में बैंक, फाइनेंशियल और आईटी इंडेक्स बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं। एफएमसीजी, फार्मा, मेटल और रियल्टी इंडेक्स में भी तेजी में है। हालांकि आटो इंडेक्स पर गिरावट आई है। वहीं, अगर बात हैवीवेट शेयरों की करें तो इसमें भी खरीदारी की माहौल बना हुआ है।

सेंसेक्स के 24 शेयर हरे निशान पर

सुबह कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 शेयर हरे निशान पर हैं। वहीं, 6 शेयरों में गिरावट बनी हुई है। BSE पर आज 2547 शेयरों में ट्रेडिंग हो रही है। इसमें 1692 शेयरों में उछाल है, जबकि 751 शेयरों में गिरावट है।

टॉप लूजर्स

टॉप गेनर्स में BHARTIARTL, LT, SBIN, WIPRO, TITAN और HINDUNILVR शामिल हैं। वहीं, Reliance, ONGC, HeroMotoco, Cipla, Tata Consumer और Nsetle India टॉप लूजर्स रहे हैं।

अमेरिकी बाजार गिरकर बंद

उधर, अमेरिकी बाजारों में दबाव देखा गया है। गुरुवार को Dow Jones 86 अंकों की गिरावट के साथ 32,726.82 के स्तर पर बंद हुआ।  NASDAQ 52 अंकों की तेजी रही और यह 12,720.58 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि S&P 500 इंडेक्स में 0.08 फीसदी की मामूली कमजोरी रही और यह 4,151.94 के लेवल पर बंद हुआ है।

इसको भी पढ़ें:

शुरू होने वाला देश में सैटेलाइट टोल, सरकार कर रही तैयारी, बनाए जा रहे ग्रीन एक्सप्रेस हाईवे

इसे पढ़ें: बीएसई के प्रमुख पद से आशीष कुमार चौहान कार्यमुक्त, अब एनएसई की संभालेंगे कमान

Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR