Sunday, October 20, 2024
Sunday, October 20, 2024
HomeShare marketShare Market में मजबूती, सेंसेक्स फिर 58000 के ऊपर कर रहा कारोबार

Share Market में मजबूती, सेंसेक्स फिर 58000 के ऊपर कर रहा कारोबार

- Advertisement -

Share Market
इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

शेयर बाजार में आज अच्छी मजबूती दिख रही है। बाजार आज हरे निशान के साथ खुला। आईटी, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रियल्टी शेयरों की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी दिखी। वहीं आज Go Fashion के शेयरों की भी अच्छी लिस्टिंग हुई है। Go Fashion के शेयरों का इश्यू प्राइस 690 था और यह 90 प्रतिशत ऊपर 1310 पर लिस्ट हुआ।
इससे पहले सुबह बाजार 12 पॉइंट्स की बढ़त के साथ 57,272 पर खुला था।

इस समय सेंसेक्स में 750 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 58,000 के ऊपर कारोबार कर रहा है। आज पहले ही मिनट में मार्केट कैप में 4.16 लाख करोड़ रुपए की बढ़त आई है। कल यह 256.94 लाख करोड़ रुपए था जो आज 261.10 लाख करोड़ रुपए हो गया है।

निफ्टी में आज निफ्टी नेक्स्ट 50, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स में बढ़त है। इसके 50 शेयर्स में से 43 शेयर्स बढ़त में हैं जबकि 7 गिरावट में हैं। बता दें कि इससे पहले कल सेंसेक्स 153 पॉइंट्स की तेजी के साथ 57,260 पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 27 अंकों की तेजी के साथ 17,053 पर बंद हुआ था।

Read More : Protect your Banking Transactions ये स्टेप्स उठाकर साइबर फ्राड से बचें

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR