इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Delhi BJP: दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि दिल्ली सरकार के राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में स्टंट डालने के बाद 9 मरीजों की मौत की घटना ने दिल्ली सरकार की वर्ल्ड क्लास हैल्थ सेवाओं की पोल खोल दी है। इससे पहले मोहल्ला क्लीनिकों के डॉक्टरों द्वारा छोटे बच्चों को गलत दवा दिए जाने से भी कई बच्चों की मौत हो गई थी। बिधूड़ी ने सारे मामले की दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस से जांच कराने और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के इस्तीफे की मांग की है।
यहां ली जाती है मरीजों की जान (Delhi BJP)
नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा है कि दुनिया भर में किसी पिछड़े देश के छोटे से छोटे अस्पताल में भी अगर मरीज के दिल में स्टंट डाला जाता है तो मौत की सूचना नहीं आती लेकिन यह दिल्ली सरकार का सुपर स्पेशलिटी वर्ल्ड क्लास अस्पताल है, जहां स्टंट डालने के बाद मरीज की मौत हो रही है। स्टंट डालकर मरीज की जान बचाई जाती है और यहां मरीज की जान ली जा रही है।
लीपापोती के बाद फिर खोल दिया (Delhi BJP)
उन्होंने कहा कि अभी तीन मरीजों की मौत हुई है और 5 महीने पहले भी इसी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान 6 मरीजों की मौत हुई थी। लोगों के विरोध के बाद 20 दिन तक अस्पताल बंद भी करना पड़ा था। तब लीपापोती करके फिर से अस्पताल चालू हो गया। दिल्ली सरकार दुनिया भर में हैल्थ सेवाओं का ढिंढोरा पीटती है लेकिन वह सिर्फ अपने मुंह मियां मिट्ठू बनने और झूठा प्रचार करने के अलावा और कुछ नहीं है।
भाजपा के नेताओं ने किया इस घटना पर जोरदार प्रदर्शन (Delhi BJP)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस घटना के विरोध में रोहतास नगर के भाजपा विधायक जितेंद्र महाजन के नेतृत्व में राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के सामने जोरदार प्रदर्शन किया और आप सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला जलाया और उनके इस्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष मास्टर विनोद के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इस विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
Also Read : Share Market Update : रूस ने तेज किए हमले, शेयर बाजार फिर दहला, सेंसेक्स 1760 अंक टूटा
Also Read: Womens Day 2022 : Kiran Mazumdar Shaw Success Story
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube