Friday, October 18, 2024
Friday, October 18, 2024
HomeKaam ki BaatSwiggy One स्विगी ने लांच किया स्विगी वन मेंबरशिप प्रोग्राम, मिलेंगे खूब...

Swiggy One स्विगी ने लांच किया स्विगी वन मेंबरशिप प्रोग्राम, मिलेंगे खूब लाभ

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली

Swiggy One अगर आप खाने पीने के बहुत शौकीन है। कहीं बाहर ना जाकर घर में ही खाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है, क्योंकि यह खबर आपसे जुड़ी हुई है। देश की सबसे बड़ी ऑनलाइन फूड ऑर्डरिंग कंपनी स्विगी ने एक नया प्रोग्राम लांच किया है। स्विगी ने वन मेंबरशिप प्रोग्राम’ (Swiggy One Membership Program) लॉन्च किया है। इसमें आपको खाने व पीने की चीजों में भारी छूट मिलेगी लेकिन इसके लिए आपको मेंबरशिप लेनी पड़ेगी।  इसके मेंबर बनाते ही आपको बहुत सारे बेनिफिट्स प्राप्त होंगे।

मेंबरशिप को मिलेगा पार्टनर रेस्टोरेंट में भी फायदा (Swiggy One) 

कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा कि स्विगी वन मेंबरशिप प्रोग्राम’ में ग्राहकों को फ्री डीलवरी के साथ-साथ पार्टनर रेस्टोरेंट में भी बेनिफिट्स मिलेगा। अगले महीनें से कंपनी उभोक्ता को अतिरिक्त डिस्काउंट के साथ अन्य बेनिफिट्स मिलने वाले हैं।  जिसमें स्विगी जिनी व मेटा स्टोर्स से लाने व छोड़ने की सुविधाएं भी शामिल हैं।

आपको पता है क्या है स्विगी वन ? (Swiggy One)

यह एक प्रकार का मेंबरशिप प्रोग्राम है। ग्राहक को इसके लेने के बाद से अगर वह किसी खाने को ऑर्डर करता है तो उसको कई सारे अन्य लाभ भी मिलेंगे। जैसे कि अगर कस्टमर 149 रुपए से ज्यादा ऑर्डर देता है तो उसको अनलिमिटेड फ्री डिलीवरी व 30%  तक अतिरिक्त छूट मिलेगी। हालांकि स्विगी ने यह सेवा मेट्रो शहरों में ही शुरु की हैं।

कंपनी की यह नई सेवा है। इसको लेते ही उपभोक्ता को अर्ली-बर्ड मेंबरशिप में भी डिस्काउंट मिलता है। अगर पहले तीन महीने की मेंबरशिप मूल्य की बात करें तो इसके लिए मेंबर को 299 रुपए देने होंगे, जोकि इसकी असली कीमत 499 रुपए है। वहीं, एक साल के लिए मेंबरशिप 899 रुपए तय की गई है,जोकि यह पहले 1499 रुपए थी। यह कीमतें डिस्काउंट के बाद तय की गई हैं। Swiggy One

मेंबर बनाना है तो इस स्टेप को करें फॉलो

पहला– स्मार्ट फोन व कम्पूटर में स्विगी एप खोलेंगे।

दूसरा – फिर अकाउंट पर जाएं

तीसरा– वन मेंबरशिप में क्लिक करें।

चौथा–  अप्लाई वन मेंबरशिप के दिशानिर्देंशों को पढ़ें

पाचवां– स्विगी वन प्रॉम्प्ट पर टैप करें

छठा– मेंबरशिपी के टाइम पीरियड को चुनें

सातवां– स्विगी वन ऑप्शन पर क्लिक करते ही आपको इसकी मेंबरशिप मिल जाएगी।

Also Read : Airtel ने अपने प्रीपेड प्लानों में की बढ़ोतरी, जानिए अब कितने के हुए प्लान

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR