इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Gold Price Today: अगर आप सोना चांदी को खरीदने का मन बना रहे हैं तो यह मौका हाथ से मत जाने दीजिए,क्योंकि गत दो दिनों से भारतीय सर्राफा बाजार में इसके भाव में गिरावट दर्ज की जा रही है और यह गिरावट विधानसभा चुनाव में नतीजों के बाद से हुई है। रूस और यूक्रेन के युद्ध की वजह से भारत सहित अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी के भावों में तेजी थी। हालांकि अब कुछ इसके दामों में कमी आई है। 11 मार्च यानी शुक्रवार को भी भारतीय सर्राफा बाजार में सोना चांदी की कीमतों में कमी दिखाई दी है।
512 रुपए सस्ता हुआ सोना (Gold Price Today)
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, शुक्रवार की सुबह 999 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने की कीमत में 512 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज़ की गई है। इस दिरावट के बाद अब 24 कैरेट सोने की कीमत 52368 रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच गई है। इसके अलावा 999 प्योरिटी वाले एक किलो चांदी के भाव में 438 रुपये की कमी दर्ज हुई है,जिसके बाद से अब 1 किलो चांदी की कीमत 69, 377 प्रति किलो हो गई है। हालांकि अगर पिछले महीने के चांदी के भाव की आज के भाव से तुलना करें तो इसके दाम बढ़े हुए हैं।
सुबह और शाम के कारोबार में सोना चांदी के भाव (Gold Price Today)
शुद्धता | शुक्रवार सुबह का भाव | शुक्रवार शाम का भाव | |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 52368 | 52462 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 52158 | 52252 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 47969 | 48055 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 39276 | 39347 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 30635 | 30690 |
चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 69377 | 69713 |
अन्य शुद्धता के सोने के भाव (Gold Price Today)
भारतीय सर्राफा बाजार में अन्य शुद्धता वाले सोने के भाव में भी कमी दर्ज हुई है। आज 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 510 रुपये सस्ता होकर 52158 रुपये में बिक रहा है, जबकि 916 प्योरिटी वाला गोल्ड 469 रुपये सस्ता होकर 47969 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इसके अलावा, 750 शुद्धता वाला दस ग्राम सोना 384 सस्ता होकर 39276 रुपये में बिक रहा है। वहीं, 585 शुद्धता वाले सोने की कीमतों में 300 रुपये की गिरावट आई है और अब यह 30635 रुपये पहुंच गया है.
सोने के स्टैंडर्ड भाव की मिलती है जानकारी (Gold Price Today)
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग शुद्धता के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। हालांकि यह सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के होते हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य होते हैं।
Also Read : Indian Oil Corporation श्रीलंका में बढ़ाई पेट्रोल और डीजल की कीमतें
Also Read : Share Market में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 220 अंक ऊपर
Connect With Us : Twitter | Facebook | Youtube