इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Gold Rate Today: अभी तक रूस और यूक्रेन के युद्ध की वजह से आसमान छू रही सोना चांदी की कीमतें आज सुबह से जब पांच राज्यों के विधानसभा नतीजे सामने आना शुरु हुए तो इसके भाव में गिरावट दिखाई पड़ी है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com के अनुसार, 10 मार्च यानी गुरुवार की सुबह 999 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने की कीमत 52230 दर्ज़ की गई है। यह बीतें दिन 53141 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इसके अलावा 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी की कीमत 68837 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है, जो बीते कारोबारी दिन 70834 रुपये प्रति किलो था।
अन्य प्योरिटी वाले सोने का भाव (Gold Rate Today)
ibjarates.com के अनुसार, गुरुवार को अन्य प्योरिटी वाले सोने के 10 प्रति ग्राम के भाव की बात करें तो 995 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 52021 रुपये में बिक रहा है। 916 प्योरिटी वाला गोल्ड 47843 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं, 750 शुद्धता वाला दस ग्राम सोना 39173 रुपये है और 585 शुद्धता वाले सोने का दाम 30555 रुपये पर रहा है।
आज का सोना चांदी का भाव (Gold Rate Today)
शुद्धता | गुरुवार सुबह का भाव | गुरुवार शाम का भाव | |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 52230 | |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 52021 | |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 47843 | |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 39173 | |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 30555 | |
चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 68837 |
आज इतनी गिरावट आई सोने के भाव में (Gold Rate Today)
आज भारतीय सर्राफा बाजार में 999 प्योरिटी वाले दस ग्राम सोने की कीमत में 911 रुपये का गिरावट आई है। वहीं, 995 प्योरिटी वाले सोने के दाम 907 रुपये सस्ते हुए हैं। इसके अलावा, 916 शुद्धता के सोने की कीमत 834 रुपये, 750 शुद्धता वाले सोने के दाम 683 रुपये और 585 प्योरिटी वाले गोल्ड की कीमत 532 रुपये घाटे हुई है। इसके अलावा 999 प्योरिटी वाले एक किलो चांदी के भाव में 1997 7रुपये की गिरावट आई है।
फोन से भी मिल सकती है सोने चांदी के भाव की जानकारी (Gold Rate Today)
ibja की ओर से केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। आपको बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। और इसके भाव देश भर में सर्वमान्य हैं।
Also read:- Vidhan Sabha Election 2022 : कांग्रेस सीएम पद के उम्मीदवार चन्नी दोनों सीटों से पिछड़े