इंडिया न्यूज,नई दिल्ली।
Gold Price Today: सोना चांदी के भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार को कारोबार समाप्त होने तक दाम में नरमी दिखाई दी। बुधवार को शाम राष्ट्रीय स्तर में सर्राफा बाजार में 999 प्योरिटी वाला 10 ग्राम सोना 51315 रुपये पर कारोबार किया है। वहीं, 999 प्योरिटी वाली एक किलो चांदी 67004 रुपये की हो गई है। सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव दिन दो बार जारी किए जाते हैं। एक बार सुबह और दूसरी बार शाम को।
अन्य प्योरिटी वाले सोना का भाव
इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के अनुसार, आज 995 प्योरिटी वाले सोने की बात करें तो आज यह 51,110 रुपये में मिल रहा है। 916 शुद्धता वाला सोना आज 47,005, 750 प्योरिटी वाले सोने के दाम भी घट गए हैं। अब यह 38,486 रुपये और 585 शुद्धता वाला सोना 30,019 पर कारोबार खत्म किया।
शाम को इस भाव में रहा सोना चांदी
शुद्धता | बुधवार सुबह का भाव | बुधवार शाम का भाव | |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 999 | 51315 | 51637 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 995 | 51110 | 51430 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 916 | 47005 | 47299 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 750 | 38486 | 38728 |
सोना (प्रति 10 ग्राम) | 585 | 30019 | 30208 |
चांदी (प्रति 1 किलो) | 999 | 67004 | 67734 |
ऐसे की जाती है शुद्धता की पहचान
ज्वेलरी की शुद्धता मापने का एक तरीके होता है. इसमें हॉलमार्क से जुड़े कई तरह के निशान पाए जाते हैं, इन निशानों के माध्यम से ज्वेलरी की शुद्धता पहचाना जा सकता है. इसमें से एक कैरेट से लेकर 24 कैरेट तक का पैमाना होता है। अगर 22 कैरेट की ज्वेलरी होगी तो उसमें 916 लिखा होगा। इसी तरह 21 कैरेट की ज्वेलरी पर 875 और 18 कैरेट की ज्वेलरी पर 750 लिखा रहा है। अगर आपकी ज्वेलरी में यह कैरेट अंकित हैं तो आपकी ज्वेलरी शुद्ध है।
हर समय भाव होते हैं परिवर्तन (Gold Price Today)
बता दें कि इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) की ओर से जारी कीमतों से अलग-अलग प्योरिटी के सोने के स्टैंडर्ड भाव की जानकारी मिलती है। ये सभी दाम टैक्स और मेकिंग चार्ज के पहले के हैं। IBJA द्वारा जारी किए गए रेट देशभर में सर्वमान्य हैं, लेकिन इसकी कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होती है।
Also Read : Share Market Update : बढ़त में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 120 अंक ऊपर
Also Read : 137 दिन से स्थिर पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े, रसोई गैस भी 50 रुपए महंगी