Saturday, October 19, 2024
Saturday, October 19, 2024
HomeShare marketToday Gold Rate सोने की कीमत में 570 रुपए प्रति ग्राम की...

Today Gold Rate सोने की कीमत में 570 रुपए प्रति ग्राम की बढ़ोतरी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Today Gold Rate ग्लोबल स्तर पर सोने-चांदी की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का असर घरेलू बाजार पर भी पड़ा और दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में 570 रुपए प्रति ग्राम की तेजी आई। एक दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में सोने के भाव 46,585 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर बंद हुए थे लेकिन शुकवार को 570 रुपए के उछाल के साथ दिल्ली में दस ग्राम सोने की कीमत 47,155 रुपए हो गई है। बताया जा रहा है कि अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में भी गिरावट के चलते सोने की कीमतों में तेजी आई है।

वहीं चांदी के भाव में भी प्रति किग्रा 190 रुपए की तेजी आई। इस तेजी के चलते दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी के भाव प्रति किग्रा 62,145 रुपए हो गए। जबकि एक कारोबारी दिन पहले दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 61,955 रुपए प्रति किग्रा थी।

दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट (Today Gold Rate)

उधर, कोरोना के नए वेरिएंट के कारण शुक्रवार को दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। भारतीय शेयर बाजार में भी सेंसेक्स 7 महीने के निचले स्तर पर आ गया। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के साथ 74.68 पर बंद हुआ।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है सोने-चांदी के भाव (Today Gold Rate)

सोना-चांदी के अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे भाव पर नजर डाले तो सोना बढ़त के साथ 1,808 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 23.70 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक सोने की कीमतों में तेजी के चलते शुक्रवार को 1,808 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। वहीं डॉलर में नरमी और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट से सोने की कीमतों में तेजी आई है।

Read More : Ban on Crypto Currency is not Possible क्रिप्टोकरेंसी पर बैन संभव नहीं

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR