Sunday, July 13, 2025
Sunday, July 13, 2025
HomeBusiness2022 Toyota Glanza Facelift: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज से शुरु की...

2022 Toyota Glanza Facelift: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने आज से शुरु की नई ग्लैंजा फेसलिफ्ट की बुकिंग, 11 हजार टोकन राशि से करा सकते हैं बुक

- Advertisement -

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। 

2022 Toyota Glanza Facelift: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ने भारत के बाजार में अपनी आने वाले नई ग्लैंजा फेसलिफ्ट की बुकिंग शुक्रवार से खोल दी है। यानी आज से ग्राहक इसकी बुकिंग करा सकते हैं। कंपनी ने नई ग्लैंजा फेसलिफ्ट की घरेलू बाजार में ग्राहकों के लिए इसकी बुकिंग राशि 11,000 रुपये रखी है। टोयोटा की नई कार ग्लैंजा फेसलिफ्ट की बुकिंग अपने नज़दीकी टोयोटा डीलरशिप पर जाकर भी बुक किया जा सकता है। कंपनी नई 2022 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट को इसी साल 15 मार्च में लॉन्च करने जा रही है।

इंजन (2022 Toyota Glanza Facelift)

नई 2022 टोयोटा ग्लैंजा फेसलिफ्ट में 1.2-लीटर के-सीरीज डुअल जेट, डुअल वीवीटी पेट्रोल इंजन होगा जिसमें स्टार्ट / स्टॉप सिस्टम होगा। यह 88.5 hp की पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी के साथ जोड़ा जाएगा। वहीं, कंपनी का दावा है यह नई Glanza 22+ kmpl का माइलेज देगी।

फीचर्स (2022 Toyota Glanza Facelift)

फेसलिफ़्टेड Glanza में Android Auto, Apple CarPlay और 40+ कनेक्टेड कार फ़ीचर्स के साथ 9.0-इंच का बड़ा Smartplay Pro+ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा। इसके अलावा एक हेड-अप डिस्प्ले, एक 360-डिग्री पार्किंग कैमरा, और छह एयरबैग जैसे सेफ्टी इक्विपमेंट शामिल होंगे।

इन गाड़ियों को देगी टक्कर (2022 Toyota Glanza Facelift)

फेसलिफ़्टेड Glanza भारत बाजार में Maruti Suzuki Baleno, Honda Jazz, Hyundai i20, और Tata Altroz जैसी गाड़ियों से कड़ा मुकाबला होने वाला है।

लोगों को पंसद आ रही हैं टोयोटा की कारें (2022 Toyota Glanza Facelift)

TKM के एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट, सेल्स और स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग, अतुल सूद ने कहा, “हमें इसे पेश करते हुए बेहद खुशी हो रही है। इसे खास तौर पर उन लोगों के लिए तैयार किया गया है, जो एक एडवांस लेकिन किफायती विकल्प की तलाश में हैं। अब तक, टोयोटा ग्लैंजा ने 66,000 से अधिक गाड़ियां बेची हैं। यही इस बात प्रमाण है कि लोगों को टोयोटा की कारें पंसद आ रही हैं।

Also Read : Indian Oil Corporation श्रीलंका में बढ़ाई पेट्रोल और डीजल की कीमतें

Also Read : Share Market में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स 220 अंक ऊपर

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR