Saturday, July 27, 2024
Saturday, July 27, 2024
HomeIndia Newsस्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान में निकली तिरंगा बाइक रैली, इंडिया गेट पर...

स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान में निकली तिरंगा बाइक रैली, इंडिया गेट पर फहराया 75 मीटर लंबा तिरंगा

- Advertisement -

Tricolor Bike Rally

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। दिल्ली भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष आदेश गुप्ता के नेतृत्व में शनिवार को युवा मोर्चा ने देश को आज़ादी दिलाने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए तिरंगा यात्रा निकाली गई। बाइक रैली प्रदेश भाजपा कार्यालय से होते हुए धौला कुंआ, एनएसपी, आज़ादपुर, आईटीओ से होते हुए इंडिया गेट पर खत्म हुई। यहां पर पार्टी के कार्याकर्ताओं ने 75 मीटर लंबा तिरंगा फहराया। इस तिरंगा बाइक रैली को दिल्ली भाजपा कोषाध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के प्रभारी विष्णु मित्तल ने बाइक रैली को झंडा दिखाते हुए रवाना किया।

बना चुका स्वतंत्रता दिवस जन त्यौहार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं दिल्ली प्रदेश के प्रभारी बैजयंत जय पांडा ने कहा कि अमृत महोत्सव के दौरान हर घर तिरंगा की अभियान दर्शाता है कि आज स्वतंत्रता दिवस का समारोह सरकारी दिवस न होकर जनता का त्योहार बन चुका है। कि यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेहनत का प्रभाव है।

इस अभियान का विरोध करने वालों की मति मारी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष गुप्ता ने कहा कि कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है और कांग्रेस या जो कोई भी इस अभियान का विरोध करता है तो कहा जा सकता है कि उसकी मति मारी गई है। नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने विशाल बाइक रैली के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद प्रकट किया। इस मौके पर बिधूड़ी ने कहा कि यह बाइक रैली सिर्फ एक रैली नहीं बल्कि उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों को सच्चे मन से श्रद्धांजली है।

Tricolor Bike Rally
इंडिया गेट लोगों ने फहराया तिरंगा

महोत्सव में शामिल होना युवा पीढ़ी के लिए हर्ष का विषय

सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि विपक्ष की यह सोच कि तिरंगा यात्रा के बहाने दंगा कराने की बात तुष्टिकरण की नीति का समर्थन करने वाली और बहुसंख्यक जनता के खिलाफ है। सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि आज जो हमारे हाथों में तिरंगा है, वह सिर्फ तिरंगा ही नहीं बल्कि हमारी पहचान है। हमारा फर्ज बनता है कि हम इसका सम्मान करें और इसके महत्व को समझे। सांसद एवं युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री राजू बिष्टा ने कहा कि देश आज़ादी का 75वां वर्ष मना रहा है और इस महोत्सव को देखने और शामिल होने वाली पीढ़ी के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है।

तिरंगा बाइक रैली पर यह लोग रहे मौजूद

बाइक रैली में मुख्य रुप से संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री कुलजीत सिंह चहल एवं दिनेश प्रताप सिंह, कार्यलय मंत्री हुकम सिंह, प्रदेश मंत्री एवं मोर्चा सह-प्रभारी गौरव खारी, मोर्चा महामंत्री संदीप सहरावत सहित तमाम पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसको भी पढ़ें:

आबकारी नीति पर एलजी का बड़ा एक्शन, IAS समेत 11 अफसर निलंबित, फैसले का सांसद ने किया स्वागत

इसे पढ़ें: बीएसई के प्रमुख पद से आशीष कुमार चौहान कार्यमुक्त, अब एनएसई की संभालेंगे कमान

Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR