Wednesday, October 23, 2024
Wednesday, October 23, 2024
HomeBudgetUnion Budget 2022: अब 5G सर्विस का इंज़ार होगा खत्म, सभी गांवों...

Union Budget 2022: अब 5G सर्विस का इंज़ार होगा खत्म, सभी गांवों तक जल्द पहुंचेगा Optical fiber

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Union Budget 2022: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद भवन में देश का बजट पेश कर रही हैं। आज सुबह 11 बजे उन्होंने पेपरलैस मुहिम के तहत टैबलेट पर डिजिटल बजट पढ़ना शुरू किया। इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने हंसते हुए कहा कि मंत्रीजी आज डिजिटल बजट पढ़ रही हैं।

सबसे पहले वित्त मंत्री ने कहा कि महामारी के दौरान लोगों की जिंदगी भी बदली है और जरूरतें भी। ऐसे में बजट से उम्मीदें भी अलग ही हैं। तो महामारी के दौर में पेश किए जा रहे बजट की बातें इसी दौर की भाषा में करते हैं।

अपने भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने आम नागरिकों से जुड़ी कई योजनाओं का ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने देश में 5G और ऑप्टिकल फाइबर सेवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि साल 2022-23 में 5G मोबाइल सेवाओं के लिए नीलामी होगी। जिसके बाद प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियां देश में 5G सेवाओं की शुरुआत कर सकेंगी।

मिलेगा 5G हाई-स्पीड एक्सपीरियंस (Union Budget 2022)

वित्त मंत्री के इस ऐलान के बाद जब 5G सर्विस की शुरआत होगी तो यूज़र्स अपने 5G स्मार्टफोन का और बेहतर ढंग से यूज कर पाएंगे। साथ ही 5G के आने के देशभर में इंटरनेट यूजर्स को हाई-स्पीड, net surfing और फास्ट video streaming का बिल्कुल नया एक्सपीरियंस होगा।

सभी गांवों में जल्द पहुंचेगा Optical fiber

साल 2025 तक देश के सभी गांवों में Optical fiber पहुंच जाएगा। सभी गांवों में तय सीमा तक ऑप्टिकल फाइबर पहुंचाने के लिए PPP (Public private partnership) के माध्यम से ठेके दिए जाएंगे। ऑप्टिकल फाइबर के पहुंचने से ग्राणीण और देश के दूर-दराज के इलाकों में सस्ते ब्रॉडबैंड और मोबाइल सेवा के लिए रिसर्च और डिवेलपमेंट को भी बढ़ावा मिलेगा।

Union Budget 2022

Also Read : Budget 2022 : Interesting Facts related to budget

Also Read : Share Market On Budget Day बजट पर कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल, जानिए बजट डे पर कब कब रही तेजी

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR