Wednesday, October 23, 2024
Wednesday, October 23, 2024
HomeAssembly Election 2022UP Assembly Result 2022 : यूपी में योगी मोदी की जोड़ी ने...

UP Assembly Result 2022 : यूपी में योगी मोदी की जोड़ी ने किया कमाल, सपा की टक्कर, कांग्रेस को आया चक्कर

- Advertisement -

UP Assembly Result 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के रुझान और नतीजें आने शुरू हो गए हैं। पंजाब में जहां आम आदमी पार्टी एक तरफा बढ़त बनाए हुए हैं, वहीं उत्तर प्रदेश में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है। योगी और मोदी की जोड़ी एक बार फिर से कमाल करते दिख रही है। हालांकि यहां समाजवादी पार्टी बीजेपी को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। वोटों की गिनते होते हुए 3 घंटे हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में अभी ट्रक बीजेपी 266 सीटों से आगे है। सपा भी 100 सीटों से आगे पहुंच चुकी है।

लड़की हूं, लड़ सकती हूं का नारा नहीं चला सका जादू

UP Assembly Result 2022

उत्तर प्रदेश में इस बार कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने काफी मेहनत की है। लड़की हूं, लड़ सकती हूं के नारे के साथ प्रियंका गांधी ने यूपी में कांग्रेस की जमीन तलाशने की पूरी कोशिश की है। महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए 40 फीसदी सीटों पर महिला उम्मीदवार उतारे गए थे। प्रियंका गांधी ने इस बार यूपी में अकेले मोर्चा संभाला। पार्टी ने अपने दम पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। हालांकि, इस चुनाव में पार्टी को अपेक्षित सफलता मिलती नहीं दिख रही है।

2017 में भी हुई थी कांग्रेस की बुरी हालत

कांग्रेस पार्टी ने 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ चुनाव लड़ा था। तब राहुल गांधी के चेहरे को आगे किया गया था। राहुल और अखिलेश की जोड़ी को दो लड़कों की जोड़ी कहकर खूब प्रचारित किया गया था। लेकिन गठबंधन भाजपा का मुकाबला करने में असफल रहा था और केवल 47 सीटों पर सिमटने के बाद बिखराव हो गया था।

अखिलेश ने नहीं दिखाई थी कांग्रेस में दिलचस्पी

अखिलेश यादव ने इस बार कांग्रेस को साथ लेने में दिलचस्पी नहीं दिखाई और सुभासपा, रालोद जैसे दलों के साथ गठबंधन किया। चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने इशारा किया था कि यदि जरूरत पड़ी तो उनकी पार्टी सपा को समर्थन दे सकती है। हालांकि, बीजेपी अकेले दम पर सरकार बनाती दिख रही है और सपा को कांग्रेस के समर्थन की आवश्यकता नहीं होगी।

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR