Sunday, May 19, 2024
Sunday, May 19, 2024
HomeBusinessURBAN Nexus M Smartwatch full Review | जानें क्या हैं ख़ासियत!

URBAN Nexus M Smartwatch full Review | जानें क्या हैं ख़ासियत!

- Advertisement -

URBAN ने अपनी पहली Amazon एक्सक्लूसिव स्मार्टवॉच URBAN Nexus M को लॉन्च कर दिया है। इसे 1,599 रुपये के price पर लॉन्च किया गया है। watch में 2.0 इंच की HD display, सिंगल ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ माइक और स्पीकर मिलता है। Inbuilt Games मिलती है और साथ ही इसमें प्रीमियम सिलिकॉन स्ट्रैप्स दिए गए हैं। फिटनेस लवर्स के लिए इसमें 120+ Sports Modes, Steps और Calorie Tracker जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इसमें मौजूद ड्यूल सेंसर्स SpO2, हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर को 24×7 मॉनिटर कर सकते हैं। इसमें स्लीप पैटर्न को भी ट्रैक किया जा सकता है। साथ ही आप इसमें अपने मनपसंद गाने भी सुन सकते है। URBAN Nexus M Smartwatch पतले बेजल्स के साथ आती है। इसका डिस्प्ले 550 निट्स ब्राइटनेस के साथ आता है। 100 प्लस Customizable Watch Faces के साथ यूजर्स वॉच को अपने स्टाइल के हिसाब से use कर सकते हैं। advance Feature की बात करे तो URBAN Nexus M ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ noise-isolating mic और premium speaker के साथ आती है। इससे यूजर्स कॉल की क्वालिटी को खराब किए बिना अपने Wrist में पहनी watch से भी बात कर सकते हैं। इस watch में Realtek One Pair Chipset दिया गया है। Watch में Dedicated Dual Sensors , One-Tap AI Enabled Voice Assistant जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। इस URBAN Nexus M Smartwatch को Exclusively Amazon से 1,599 रुपये में Purchase किया जा सकता है। Watch में 4 कलर्स- Rose Gold, Midnight Black, Cobalt Blue and Mint Green available है।

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR