Monday, September 16, 2024
Monday, September 16, 2024
HomeTop Newsयूक्रेन को 800 मिलियन डालर की सैन्य मदद देगा अमेरिका, US Give...

यूक्रेन को 800 मिलियन डालर की सैन्य मदद देगा अमेरिका, US Give 800 Million Dollar Military Aid To Ukraine

- Advertisement -

US Give 800 Million Dollar Military Aid To Ukraine

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
रूस और यूक्रेन के बीच 24 फरवरी से शुरू हुई जंग (Russia Ukraine Dispute) को आज 50 दिन पूरे हो चुके हैं। रूसी सेना ने यूक्रेन में तबाही मचानी जारी रखी हुई है। हालांकि कुछ मोर्चों पर रूस की सेना को वापस हटना पड़ा था। लेकिन अब फिर से रूसी टैंक और बख्तरबंद गाड़ियां यूक्रेन के कई शहरों में दाखिल हो रही है।

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूसी हमले से निपटने के लिए यूक्रेन को 800 मिलियन डॉलर यानि कि लगभग 6,089 करोड़ रुपए की मिलिट्री सहायता देने को मंजूरी दे दी है। इस सहायता में तोप, बख्तरबंद गाड़ियां और हेलिकॉप्टर शामिल हैं।

US Give 800 Million Dollar Military Aid To Ukraine
US Give 800 Million Dollar Military Aid To Ukraine

इधर, रूस ने पश्चिमी देशों को चेताया है कि यूक्रेन जंग के बीच में कोई आया तो अंजाम बुरा होगा। वहीं रूस ने अमेरिकी संसद के 398 सदस्यों को ट्रैवल बैन लिस्ट में डाल दिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि अमेरिका की ओर से पिछले महीने रूसी सांसदों पर बैन लगाया गया था। इसलिए रूस ने भी एक्शन लिया है। उनका कहना है कि आने वाले समय में इस लिस्ट में और भी अमेरिकी नागरिक शामिल किए जाएंगे। रूस ने कनाडाई सीनेट के 87 सदस्यों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।

रूस ने सेना का नया जनरल किया नियुक्त

वहीं युद्ध के 50 दिन बाद भी यूक्रेन की राजधानी कीव पर नियंत्रण न होने के कारण रूस ने एक नए जनरल को नियुक्त किया है। रूस ने अब नई रणनीति तैयार की है। रूसी सैनिक यूक्रेन के पूर्व और दक्षिण में तेजी से तैनाती लेते दिख रहे हैं।
वहीं रूस अब यूक्रेन में पूर्वी मोर्चे पर अपनी पकड़ मजबूत कर रहा है।

सैटेलाइट तस्वीरों में सैनिकों के बख्तरबंद वाहन, तंबू और सैन्य सामान नजर आ रहे हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग का दावा है कि रूस अब अपनी युद्ध शक्ति की करीब 80 प्रतिशत क्षमता पर काम कर रहा है, जिसे युद्ध से पहले ही तैयार कर लिया गया था।

Also Read : 20 इलेक्ट्रिक स्कूटरों में एक साथ लगी आग, आखिर क्यों ईवी में आग के केस आ रहे सामने

Also Read : Hariom Pipe Industries के शेयरों की धमाकेदार एंट्री, 40 फीसदी प्रीमियम पर हुए लिस्ट

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR