Wednesday, October 23, 2024
Wednesday, October 23, 2024
HomeAssembly Election 2022Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव : कांटे की टक्कर...

Uttarakhand Election 2022 : उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव : कांटे की टक्कर में सीएम धामी पीछे

- Advertisement -

Uttarakhand Election 2022

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू है। यहां 70 विधानसभा सीटों पर अभी तक के रूझानों में बीजेपी और कांग्रेस दोनों पार्टियों में रेस लग रही है और कांटे की टक्कर चल रही है।

रेस में अभी तक 42 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। वहीं 24 सीटों पर कांग्रेस और 4 सीटों पर अन्य आगे है।
मौजूदा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कांग्रेस के भुवन सिंह के बीच खटीमा सीट पर कांटे की टक्कर से चल रही है। इस टक्कर में फिर से मौजूद सीएम पुष्कर सिंह धामी पिछड़ गए हैं। यहां पूर्व भाजपा सीएम मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी की बेटी रितु खंडूरी भूषण कोटद्वार सीट पर बढ़त बनाए हुए है।

पूर्व सीएम हरीश रावत भी पीछे

वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं सीट पर भाजपा के मोहन बिष्ट से 6 हजार वोटों के बडे अतंर से पिछड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी के अजय कोठियाल भी पिछड़ रहे हैं। वे गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

उधर, हरिद्वार ग्रामीण सीट से कांग्रेस पूर्व सीएम हरीश रावत की बेटी अनुपमा रावत पीछे चल रही हैं। पौड़ी सीट से भाजपा के राजकुमार पोरी बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं यमकेश्वर सीट पर भाजपा की रेणु बिष्ट आगे चल रही हैं।

Uttarakhand Election 2022
SHARE
Koo bird

MOST POPULAR