Wednesday, June 18, 2025
Wednesday, June 18, 2025
HomeIndia Newsउपराष्ट्रपति ने कई मंत्रियों से साथ की बैठक, आंध्र प्रदेश में विभिन्न...

उपराष्ट्रपति ने कई मंत्रियों से साथ की बैठक, आंध्र प्रदेश में विभिन्न परियोजनाओं की ली जानकारी

- Advertisement -

Vice President Naidu Meeting with Union Ministers

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश राज्य में स्थापित की जा रही भारत सरकार की विभिन्न परियोजनाओं की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उपराष्ट्रपति नायडु ने इस परियोजनाओं से जुड़े संबंधित मंत्रालय के मंत्रियों के साथ एक बैठक की और इस बैठक के माध्यम से इन इन परियोजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की सलाह दी।

गोयल ने दी वीसीआईसी के बारे में जानकारी

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडु को गुरुवार को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शीघ्र पूरे होने वाले विशाखापत्तनम-चेन्नई औद्योगिक कॉरिडोर (वीसीआईसी) के बारे में जानकारी दी। वीसीआईसी एक राष्ट्रीय औद्योगिक कॉरिडोर कार्यक्रम के तहत एक तटीय कॉरिडोर परियोजना है। इस परियोजना का उद्देश्य भविष्य में ऐसे औद्योगिक शहरों का विकास करना है, जो दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विनिर्माण और निवेश स्थलों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें।

परियाोजना के क्रियान्वयन में लाए तेजी

इसके अलावा शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने उपराष्ट्रपति नायडु को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर नायडु ने केंद्रीय मंत्री पुरी को किसी भी बकाया मुद्दों का शीघ्र समाधान तथा परियोजना के क्रियान्वयन में तेजी लाने के लिए कहा। इसके अलावा राज्य के लिए स्वीकृत विभिन्न आवास, स्मार्ट सिटी और अमृत परियोजनाओं की स्थिति के बारे में केंद्रीय मंत्री के साथ बातचीत की।

राज्य के विभिन्न पर्यटन सर्किटों स्थिति के बारे में ली जानकारी

उसके बाद उपराष्ट्रपति नायडु ने केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी के साथ एक बैठक की। इस बैठक में नायडु ने केंद्रीय मंत्री रेड्डी से राज्य में विभिन्न पर्यटन सर्किटों की स्थिति और विरासत शहरों के विकास के बारे में जानकारी ली। रेड्डी ने इन परियोजनाओं की जानकारी दी। उसके बाद उपराष्ट्रपति ने लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने की सलाह दी।

इसको भी पढ़ें:

सरकार नहीं बना रही अंतरिक्ष पर्यटन के लिए विशिष्ट कानून: डॉ. जितेंद्र सिंह

इसे पढ़ें: बीएसई के प्रमुख पद से आशीष कुमार चौहान कार्यमुक्त, अब एनएसई की संभालेंगे कमान

Connect With Us: Twitter | Facebook |Instagram Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR