Thursday, September 19, 2024
Thursday, September 19, 2024
HomeTop NewsWeather North India : दिल्ली एनसीआर में पारा 42 डिग्री के पार,...

Weather North India : दिल्ली एनसीआर में पारा 42 डिग्री के पार, गुरुग्राम में 45 डिग्री, आखिरी 5 साल में अप्रैल में सबसे ज्यादा

- Advertisement -

Weather North India

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
एक ओर उत्तर भारत के ज्यादातर क्षेत्रों में भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं मध्य भारत में तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो री है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर (Delhi Weather) में अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि पिछले 5 साल में अप्रैल के महीने में सबसे ज्यादा था। वहीं गुरुग्राम में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

(Weather North India) दिल्ली में 21 अप्रैल 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. अप्रैल के महीने में अब तक का सर्वाधिक तापमान 29 अप्रैल 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश स्थानों का अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके अलावा पंजाब, दक्षिण हरियाणा, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में गंभीर लू की स्थिति बनी हुई है।

हिमाचल प्रदेश, झारखंड, बिहार और गुजरात के उत्तरी भाग और विदर्भ के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति संभव है। वहीं झारखंड में 14 अप्रैल तक आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

4 तरह के अलर्ट जारी करता है मौसम विभाग (Weather North India)

बता दें कि आईएमडी मौसम संबंधी चेतावनी के लिए 4 तरह के अलर्ट जारी करता है। ‘ग्रीन अलर्ट’ में किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होती। ‘येलो अलर्ट’ में सतर्क, ‘आरेंज अलर्ट’ में तैयार रहने को कहा जाता है। ‘रेड अलर्ट’ जारी होने पर कार्रवाई करना जरूरी होता है। मैदानी इलाकों में, भीषण गर्मी उस वक्त घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक व सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहता है।

Also Read : Apartments Sales Report : एक करोड़ से ज्यादा कीमत के घरों की मांग 83 फीसदी बढ़ी

Also Read : Petrol Diesel Rates Today 9 April : लगातार तीसरे दिन नहीं बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtub

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR