Thursday, September 19, 2024
Thursday, September 19, 2024
HomeTop NewsWeather Today 11 April : दिल्ली में जारी गर्म हवाओं के बीच...

Weather Today 11 April : दिल्ली में जारी गर्म हवाओं के बीच आरेंज अलर्ट जारी

- Advertisement -

Weather Today 11 April

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:
दिल्ली में एक महीने से जारी गर्म हवाओं के बीच आब ‘आरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली ही नहीं, उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में पारा तेजी से चढ़ रहा है। दिन के समय तेज धूप जैसे आसमान से आग बरसा रही है। बढ़ते तापमान के साथ लू के थपेड़ों से भी लोग परेशान हैं।

(Weather Today 11 April) मौसम विभाग के मुताबिक दिन के समय आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में हीट वेव (Heat Wave) की चेतावनी दी है। IMD के मुताबिक, राजस्थान, पंजाब के कुछ हिस्सों, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू चलने की संभावना है।

कल से हल्की बारिश की संभावना (Weather Today 11 April)

हरियाणा के गुरुग्राम में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। हरियाणा के गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। राहत वाली बात यह है कि हरियाणा के कुछ इलाकों में 12 से 16 अप्रैल के बीच हल्की बारिश हो सकती है. ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है।

उत्तर प्रदेश तपिश के साथ चल रही लू (Weather Today 11 April)

उत्तर प्रदेश में जहां लोगों को सिर्फ गर्मी के सितम का सामना करना पड़ा रहा था, ऐसे में अब तपिश के साथ लू भी चलने लगी है। मौसम विभाग का कहना है कि यूपी के अधिकतर जिलों में तापमान अभी और बढ़ेगा। प्रदेश में बारिश की संभावना नजर नहीं आ रही है।

बिहार में बारिश की संभावना (Weather Today 11 April)

उत्तरी बिहार में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के आसार हैं। आईएमडी के पूवार्नुमान के मुताबिक पश्चिमी-पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, किशनगंज और अररिया में कुछ एक जगहों पर छिटपुट बारिश हो सकती है।

Also Read : बूस्टर डोज की कीमतें हुई कम, आज से 18+ के सभी शख्स लगवा सकते हैं

Also Read : Borosil Group Share : एक शेयर ऐसा भी, जिसने 2 साल में दिया 18 गुना रिटर्न

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR