Wednesday, October 23, 2024
Wednesday, October 23, 2024
HomeTop NewsWeekly Pay Policy: बड़ी खबर! भारत की पहली कंपनी जिसने किया वीकली...

Weekly Pay Policy: बड़ी खबर! भारत की पहली कंपनी जिसने किया वीकली सैलरी देने का एलान

- Advertisement -

इंडिया न्यूज, नई दिल्ली:

Weekly Pay Policy: आपको बता दे कि भारत में ऐसा पहली बार होने जा रहा की कर्मचारियों को अब सैलरी के लिए महीने भर का इंज़ार करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। जी हाँ! आपने सही सुना है यह दुनिया की पहली B2B कंपनी है जिसका नाम IndiaMART है जिसने अपने वर्कर्स को वीकली सैलरी देने की घोषणा की है। यह चीज़ भारत के बाहर होते हुए तो अपने सुनी ही होगी लेकिन भारत में पहली बार होने जा रहा है। कंपनी ने बताया की उन्होंने यह निर्णय अपने कर्मचारियों के लिए एक फ्लेक्सिबल और सुप्पोर्टिव वर्क एन्वॉयरमेंट बनाने के लिए लिए लिया है।

फेसबुक पोस्ट ज़रिये दी गयी जानकारी (Weekly Pay Policy)

IndiaMART
IndiaMART

इंडिया मार्ट ने जानकारी देते हुए पोस्ट में कहा कि इससे कर्मचारियों की फाइनेंसियल दिक्कते कम होगी, उन्हें अपनी सैलरी का महीने भर का इंज़ार नहीं करना पड़ेगा और वे बेहतर तरीके से काम करेंगे। इंडियामार्ट ने अपने फेसबुक पोस्ट में कहा, “एक फ्लेक्सिबल वर्क कल्चर बनाने और कर्मचारियों की वित्तीय हित सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, इंडियामार्ट वेतन का साप्ताहिक भुगतान अपनाने वाला पहला भारतीय संगठन बन गया है।”

विदेश में पहले से उपलब्ध है यह नियम

यह नियम बाहर के देशो जैसे न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, हांगकांग और अमेरिका में आम है। वीकली पेमेंट से कर्मचारियों और नियोक्ताओं दोनों को फायदे होंगे। इंडियामार्ट ने दिसंबर 2021 की तिमाही में नेट प्रॉफिट में 12.4 % की गिरावट के साथ 70.2 करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज की। और पिछले वर्ष की इसी अवधि में कंपनी को 80.2 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। एक रेगुलेटर फाइलिंग में कहा गया है कि वित्त वर्ष 22 की तीसरी तिमाही में इसका राजस्व 8.3 प्रतिशत बढ़कर 188.1 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले की अवधि में 173.6 करोड़ था।

Weekly Pay Policy

Also read:- Instagram Reels: इंस्टाग्राम जल्द ही आपको दे सकता है 90 सेकंड की रील पब्लिश करने की अनुमति

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR