Sunday, May 19, 2024
Sunday, May 19, 2024
HomeBusinessगिरावट से पहुंचा क्रिप्टो ग्लोबल मार्केट कैप 1.77 ट्रिलियन डॉलर पर, बिटकॉइन,इथेरियम...

गिरावट से पहुंचा क्रिप्टो ग्लोबल मार्केट कैप 1.77 ट्रिलियन डॉलर पर, बिटकॉइन,इथेरियम आई 3 फीसदी नीचे, WonderHero ने पकड़ी तेजी

- Advertisement -

इंडिया न्यूज,नई दिल्ली। 

क्रिप्टोकरेंसी को अनिश्चितताओं का बाजार यूहीं नहीं कहा जाता। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है इसमें पल पल में होने वाला बदलाव। पिछले कई दिनों से क्रिप्टोकरेंसी के बाजार में तेजी का दौरा जारी था, जोकि अब रूक गया है। बुधवार  की सुबह क्रिप्टोबाजार में गिरावट आई है, जोकि दोपहर तक जारी है।  दोपहर 1.45 बजे तक क्रिप्टोकरेंसी में 4.10 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई है। इसकी सबसे बड़ी करेंसी बिटकॉइन (Bitcoin prices today) और इथेरियम गिरावट पर कारोबार कर रही है। अगर क्रिप्टो के ग्लोबल मार्केट कैप की बात करें तो यह घटकर 1.77 ट्रिलियन डॉलर पर आ गया है। वहीं, WonderHero क्रिप्टोमुद्रा में सबसे बड़ा उछाल आया है। यह उछाल 4919.22 फीसदी का है।

एक सप्ताह में बिटकॉइन गिरी 7 प्रतिशत से अधिक

Coinmarketcap के अनुसार, आज बिटकॉइन मे दोपहर 1.45 बजे तक 3.72% गिरकर $39,150.93 पर ट्रेड कर रही है। वहीं, इथेरियम 3.62 फीसदी की गिरावट के साथ $2,900.88 पर कारोबार कर रही है। इसमें एक सप्ताह में 7.97 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि बिटकॉइन क्रिप्टोकरेंसी 7.17 फीसदी की।

दूसरी क्रिप्टो मुद्रा का हाल

  • डोज़कॉइन– प्राइस: $0.1407, बदलाव (24 घंटों में): -10.11%
  • टेरा लूना– प्राइस: $88.14, बदलाव (24 घंटों में): -8.16%
  • एक्सआरपी– प्राइस: $0.6521, बदलाव (24 घंटों में): -6.63%
  • कार्डानो– प्राइस: $0.8331, बदलाव (24 घंटों में): -6.33%
  • शिबा इनु– प्राइस: $0.00002338, बदलाव (24 घंटों में): -4.20%
  • सोलाना– प्राइस: $96.98, बदलाव (24 घंटों में): -4.00%
  • एवलॉन्च– प्राइस: $69.41, बदलाव (24 घंटों में): -3.75%
  • बीएनबी– प्राइस: $389.25, बदलाव (24 घंटों में): -3.53%

ये भी पढ़ें : हफ्ते के तीसरे दिन फिर लुढ़का बाजार, सेंसेक्स में 430 अंक की गिरावट, निफ्टी 1708 के नीचे, बजाज फाइनेंस टॉप लूजर्स

ये भी पढ़ें : पीएनबी के ग्राहक शाखा आने का छोड़े झंझट घर बैठ कर लें सारी बैंकिंग सुविधा, लॉन्च किया PNB One App

ये भी पढ़ें : टेस्ला के सीईओ बने ट्विटर के मालिक, 44 अरब डॉलर में मस्क ने किया ट्विटर इंक को अधिग्रहण

Connect With Us: Twitter | Facebook Youtube

SHARE
Koo bird

MOST POPULAR